संसद के मानसून सत्र में अधिकांश दिनों तक संसद परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के खिलाफ मंगलवार को सत्तारूढ़ राजग के सांसद भी उतर आए और जबाबी प्रदर्शन किया। राजग संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक के बाद पुस्तकालय भवन से नई संसद के मकर द्वार तक पैदल मार्च कर पहुंचे राजग सांसदों ने भी बैनर व तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया। इनमें लिखा हुआ था, सरकार चर्चा को तैयार, गृह मंत्री शाह देंगे जबाब, राहुल गांधी भागो मत। राजग सांसदों ने छात्रों के दिल्ली व झारखंड के आंदोलनों को लेकर प्रदर्शन किया और कहा कि दिल्ली के मामले पर सरकार सदन में चर्चा और गृह मंत्री जबाब का तैयार हैं, फिर मांग करने वाले राहुल गांधी क्यों भाग रहे हैं। राजग सांसदों ने झारखंड में छात्रों पर पुलिस की कार्यवाही को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि झारखंड पर चुप क्यों हैं राहुल गांधी। भाजपा सांसदों ने झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर संसद में चर्चा से भागने के लिए भी राहुल गांधी की आलोचना की। विपक्ष पुराने संसद भवन की तरफ था, तो सत्तापक्ष नए संसद भवन की तरफ। किसी अप्रिय घटना को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने बीच में घेरा भी बना लिया था। हालांकि कुछ मिनट के प्रदर्शन के बाद सभी सांसद संसद भवन में चले गए。
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस-झामुमो सरकार को उन छात्रों को न्याय दिलाना चाहिए जो पिछले दो हफ्तों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी से पुलिस की कथित कार्रवाई पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस बल प्रयोग कर रही है और राहुल गांधी यहां भाषण दे रहे हैं। झारखंड सरकार राहुल गांधी के सहारे चल रही है, लेकिन वह कुछ नहीं कहते। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देवेंद्र नाथ महतो, जो भूख हड़ताल पर थे, उन पर लाठीचार्ज किया गया। अगर आपमें हिम्मत है और आप सच में छात्रों का भला चाहते हैं, तो इस आधार पर सरकार से समर्थन वापस ले लें। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई पर जवाब मांगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play