ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेंट्सों द्वारा मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेली निकाली गई। जागरूकता रैली में शामिल विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में भ्रमण करते हुए परेड कर तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के समक्ष राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके उपरांत एनसीसी कैडेट्सों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा विश्वविद्यालय परिसर से लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान एनसीसी प्रभारी डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण पर हर घर तिरंगा अभियान के तृतीय चरण का आयोजन नौ से 17 अगस्त तक किया जा रहा है। यह अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है। विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. विपुल सिंह और डॉ. महेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने एनसीसी कैडेंटसों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। विद्यार्थियों से तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को अपने आचरण में आत्मसात करने का संदेश दिया। एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के साथ अभियान को बढ़ावा दिया।
बीडीएच 12 काशी नरेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को तिरंगे को सलामी देते एनसीसी कैडेंट्स।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play