Araria News: अररिया, निज संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अररिया के जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद 91 सदस्यीय जिला कमिटी की सूची जारी कर दी है। नई कमिटी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। कमिटी में 9 उपाध्यक्ष, 25 महासचिव, 30 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मुख्य प्रवक्ता, दो सह प्रवक्ता तथा एक कार्यालय सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा 18 वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है。
मीडिया को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि कमिटी में सभी जाति एवं वर्गों का समावेश किया गया है। जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘न्याय के साथ विकास’ के मंत्र और सरकार द्वारा किए गए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। साथ ही पार्टी के निशांत के विजन की भी चर्चा कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
इस मामले में घनश्याम मंडल, सीता देवी, वकील सिंह यादव, मो. शौकत, इमरान अजीम, महेश लाल ऋषिदेव, ओमप्रकाश राय, रितेश वर्मा एवं किशोर राय को उपाध्यक्ष,
सुनील चन्द्रवंशी, सीताराम मंडल, रणविजय कुशवाहा, राकेश कुमार राय, राजेश कुमार, मणि सिंह, नटवर ठाकुर, अनुपम सागर, नौरेज कामिल, आदिल मुख्तार, मिथिलेश कुमार भारती, डॉ. ऋषभ राज, मखमूर हयात, विनय चौपाल, नवीन मेहता, संजय कुमार सिंह, संजय रॉय, सुनीता देवी, राजेंद्र मंडल, रानी मेहता, महेश प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद जावेद, गोपाल मंडल, नरेश कुमार रॉय एवं शहवाज मोहम्मद कासो को महासचिव, विनोद कुमार विश्वास, राज कुमार मंडल, उमेश मंडल, मुन्ना सिंह, सदानंद मंडल, रेणु देवी, मनीष कुमार, कमलनाथ सिंह, अजय कुमार पासवान, मेहर झा, रुस्तम खान, मोहम्मद शहंशाह, अर्पिता रक्षित, आजाद अंसारी, नितेश कुमार, नीरज झा, सिंपल कुमारी, शाद आलम, संजीव चौधरी, आशुतोष कुमार, जितेंद्र मरीक, रामावतार शर्मा, विमल मेहता, प्रो. लक्ष्मण प्रसाद मेहता, रामसेवक मंडल, परमेश्वर रॉय, अशोक कुमार सिन्हा, दिनेश मंडल, अरुण कुमार झा एवं मृत्युंजय कुमार को जिला सचिव बनाय गया है। मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सुनील चन्द्रवंशी को दी गई है। संतोष कुमार झा एवं अमृता कुमारी को सह प्रवक्ता बनाया गया है। जितेंद्र झा को कोषाध्यक्ष तथा मोहम्मद जियाउलाह को कार्यालय सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त पार्टी के 18 वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिला कमिटी के गठन के साथ जदयू ने आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और पार्टी की नीतियों एवं सरकार के कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play