अररिया। एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया की बाह्य सीमा चौकी मजरख के जवानों ने 120 किलो तंबाकू बरामद किया है। इस दौरान एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार-पांच अन्य व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। एसएसबी के अनुसार मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि पिलर संख्या 164/1 के रास्ते बड़े पैमाने पर तंबाकू की तस्करी की जा सकती है। सूचना के आधार पर निरीक्षक सामान्य राजवीर मीणा के नेतृत्व में मजरख सीमा चौकी के जवानों ने विशेष नाका लगाया।
रात करीब 3:10 बजे नाका दल ने पिलर संख्या 164/1 से लगभग 50 मीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित बोका मजरख के पास चार-पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पीले रंग की प्लास्टिक की बोरियों में सामान लेकर भारत से नेपाल की ओर जाते देखा। जवानों द्वारा रुकने की चेतावनी दिए जाने पर सभी संदिग्ध नेपाल की ओर भागने लगे। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अरुण मंडल के रूप में हुई। क्षेत्र की गहन तलाशी के दौरान पांच बोरों में छिपाकर रखा गया कुल 120 किलोग्राम तंबाकू बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि जब्त तंबाकू उसे समीर खान निवासी बोका मजरख अररिया से प्राप्त हुआ था। एसएसबी ने गिरफ्तार आरोपी और बरामद तंबाकू को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया है। कार्रवाई में निरीक्षक राजवीर मीणा, सहायक उप निरीक्षक दिलीप घोष, आरक्षी राजू बामनिया, अब्बागोनी रमेश, रोहित कुमार सहित अन्य बल कार्मिक शामिल रहे। कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने कहा कि 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी, अवैध आवागमन और अन्य सीमा-विरोधी गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। खुफिया तंत्र को मजबूत करने के साथ ही संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसी गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play