खुद को हाफिज सईद का गुलाम बताया, भारत को भी धमकी दी… पूर्व मंत्री ने खोल दी पाकिस्तान की पोल – AajTak

Feedback
पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद अहमद का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में शेख राशिद एक कार्यक्रम के मंच पर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोगों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. इसी दौरान वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को लेकर अपनी निष्ठा जताते हुए अपने आपको उसका “गुलाम” बताते हैं.
वीडियो में शेख राशिद कहते सुनाई दे रहे हैं, “मैं तो हाफिज सईद साहब का गुलाम हूं.” वह यह भी दावा करते हैं कि उनके फोन से हाफिज सईद का नंबर मिलने के बाद अमेरिका ने उन्हें वहां से निकाल दिया था. इसके बाद उन्होंने भारत को लेकर धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया.
शेख राशिद ने कथित तौर पर कहा, “न चिड़िया चहकेंगी हिंदुस्तान में, न बिरला जी के मंदिर में घंटियां बजेंगी.” उन्होंने आगे भारत के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हुए कहा कि अगर हिंदुस्तान ने पाकिस्तान की ओर देखा तो अल्लाह उसे नेस्तनाबूद कर देगा. वीडियो में वह यह भी कहते नजर आए कि वे “पाकिस्तान के साथ और हाफिज सईद साहब के साथ” हैं.
वीडियो में शेख राशिद के साथ पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के अध्यक्ष खालिद मसूद संधू भी दिखाई दे रहे हैं. उनके अलावा कारी मोहम्मद याकूब शेख की मौजूदगी का भी दावा किया जा रहा है. हालांकि, सामने आए वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसके रिकॉर्ड होने की तारीख की स्पष्ट जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है.
हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल रहा है. अमेरिका ने भी लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित किया है. सईद को पाकिस्तान में आतंकी फंडिंग से जुड़े मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है.
शेख राशिद इससे पहले भी हाफिज सईद और लश्कर से कथित संबंधों को लेकर विवादों में रह चुके हैं. 2012 में अमेरिका में उनके खिलाफ हाफिज सईद और लश्कर से कथित संबंधों को लेकर पूछताछ भी हुई थी. हालांकि, राशिद ने इन आरोपों से इनकार किया था.
इस ताजा वीडियो ने पाकिस्तान की राजनीति में आतंकवादी संगठनों और मुख्यधारा के नेताओं के कथित रिश्तों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News