गाजीपुर, संवाददाता। 28 यूपी गर्ल्स बटालियन वाराणसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से ‘ हर घर तिरंगा ‘ अभियान के तहत तिरंगा रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डा. शंभू शरण प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर किया। रैली के दौरान एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट्स ने वन्दे मातरम्, तिरंगा हमारी शान है देश की पहचान है, भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा,जैसे प्रेरक नारों से शहर गूंजा। कैंडेट्स ने लोगों को राष्ट्रध्वज और उसके सम्मान के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट शशिकला जायसवाल, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामनाथ केसरवानी, डॉ. ओम शिवानी, डॉ. नेहा कुमारी, वंशिका राय, शाइस्ता परवीन, अनुष्का सैनी, आंचल, अलका, अर्पिता सहित अन्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play