मैनपुरी में भतीजे ने चाची को गोली से उड़ाया, पांच बीघा जमीन के लिए कत्ल; चारपाई पर मिली खून से लथपथ लाश – nephew shoots and kills widowed aunt over five bighas of land mainpuri crime news in hindi – Jagran

मैनपुरी के जोगराजपुर गांव में पांच बीघा जमीन अपने नाम न करने पर नाराज भतीजे ने सो रही विधवा चाची नीलम देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका क …और पढ़ें
इंसेट में मृतका का फाइल फोटो।
भतीजे ने पांच बीघा जमीन के लिए चाची की हत्या की।
सोते समय गोली मारकर विधवा नीलम देवी की हत्या।
पुलिस ने आरोपी नवीन उर्फ पिंकी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। पांच बीघा भूमि नाम न करने से नाराज भतीजे ने सोते समय शनिवार तड़के विधवा चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह रक्तरंजित हालत में चारपाई पर शव पड़ा देख स्वजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित कर शव मोर्चरी पर भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।
गांव जोगराजपुर निवासी 45 वर्षीय नीलम देवी निसंतान थीं और उनके पति राकेश कुमार की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह गांव में स्थित मकान में अकेले ही रह रही थीं और पति के नाम की पांच बीघा भूमि पर फसल पैदा कर भरण पोषण करती थीं।
मृतका के जेठ पूरन दयाल का पुत्र नवीन उर्फ पिंकी चाची नीलम देवी से उनके नाम की पांच बीघा भूमि अपने नाम कराने के लिए आए दिन दबाव बना रहा था। परंतु वह भूमि उसके नाम नहीं कर रही थीं। इसी के चलते उसने जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार की रात नीलम देवी खाना खाने के बाद बरामदे में चारपाई डालकर सो रही थीं। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब नवीन घर में घुस गया और उसने सोते समय गर्दन में तमंचा से गोली मारकर नीलम की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित भाग गया।
शनिवार सुबह 10 बजे तक जब वह घर से बाहर नहीं आईं तो परिवार के अन्य लोगों ने अंदर जाकर देखा। चारपाई पर नीलम देवी का रक्तरंजित हालत में शव पड़ा देख चीख-पुकार मच गई। जानकारी पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। सूचना पर एसओ घिरोर अनुज चौहान फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां टीम ने साक्ष्य संकलित कर नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव मोर्चरी पर भिजवाया।
यह भी पढ़ें- PM Matsya Sampada Yojana: तालाब से लेकर मछली बेचने का खर्च उठाएगी सरकार, यूपी में 24 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
यह भी पढ़ें- यूपी में दिसंबर में जनगणना का दूसरा चरण: 40 सवालों का नोटिफिकेशन जारी, पहली बार जाति भी शामिल
मृतका के भाई वीरभान सिंह निवासी नगला नथुआ जसराना फिरोजाबाद ने नवीन उर्फ पिंकी के खिलाफ भूमि का बैनामा न करने पर नीलम देवी की गोली मारकर हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एएसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच आरम्भ कर दी गई है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News