इंडिया ओपन अब फरवरी में होगा: बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने जनवरी का शेड्यूल बदला, 2 से 7 फरवरी तक दिल्ली में … – Dainik Bhaskar

दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण और खिलाड़ियों की सेहत को लेकर उठी चिंताओं के बीच बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने इंडिया ओपन सुपर 750 का शेड्यूल बदल दिया है। 2027 में यह टूर्नामेंट जनवरी की जगह 2 से 7 फरवरी तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, यह बदलाव स्थायी नहीं है। 2028 में इंडिया ओपन फिर जनवरी के स्लॉट में लौटेगा और 25 से 30 जनवरी तक होगा।
BWF ने 2027-28 वर्ल्ड टूर कैलेंडर जारी करते हुए यह बदलाव किया है। 2026 में दिल्ली में हुए इंडिया ओपन के दौरान विदेशी खिलाड़ियों ने खराब एयर क्वालिटी, ठंडे इंडोर हाल और वेन्यू की हाइजीन को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद टूर्नामेंट को जनवरी से आगे खिसकाने की चर्चा शुरू हुई थी।
एंटोनसेन ने प्रदूषण के कारण नाम वापस लिया था
डेनमार्क के स्टार खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन ने 2026 इंडिया ओपन से प्रदूषण को वजह बताते हुए नाम वापस लिया था। BWF के नियमों के तहत सुपर 750 टूर्नामेंट से हटने पर उन्हें 5,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था।
हालांकि, एंटोनसेन अब भी फरवरी में दिल्ली में टूर्नामेंट कराने के फैसले से खुश नहीं हैं। अगस्त में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए दिल्ली पहुंचे एंटोनसेन ने कहा कि जनवरी-फरवरी में दिल्ली का प्रदूषण खिलाड़ियों के लिए चिंता का विषय रहता है। उन्होंने कहा कि इस समय की जगह टूर्नामेंट को किसी बेहतर मौसम वाले समय में कराना ज्यादा उचित होगा।
2028 में फिर जनवरी में लौटेगा टूर्नामेंट
BWF के नए कैलेंडर के मुताबिक इंडिया ओपन का 2027 सीजन 2 से 7 फरवरी तक होगा, जबकि 2028 में यह 25 से 30 जनवरी तक खेला जाएगा। यानी फरवरी का स्लॉट फिलहाल सिर्फ 2027 के लिए रखा गया है।
BWF ने खिलाड़ियों की सेहत को प्राथमिकता बताया
BWF ने नए कैलेंडर में खिलाड़ियों की रिकवरी और बेहतर खेल परिस्थितियों पर जोर दिया है। फेडरेशन ने 2027-28 के लिए 35 टूर्नामेंट का वर्ल्ड टूर कैलेंडर जारी किया है। इसके साथ 4 जनवरी 2027 से नए 3×15 स्कोरिंग सिस्टम को भी लागू किया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News