Jaunpur News: थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र स्थित थानागद्दी पुलिस चौकी के नाऊपुर गांव में वाराणसी रोड पर मंदिर के पास एक बाइक सवार युवक के साथ युवकों ने मारपीट, गाली- गलौज की और उसकी बाइक उठा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। केराकत के लकठेपुर देवकली निवासी रोहित प्रजापति पुत्र कृपासंकर के अनुसार वह बुधवार को शाम चार बजे के आसपास बाइक से वाराणसी जा रहा था। नाऊपुर मंदिर के पास सामने से आ रहे अनुज कुमार सिंह उर्फ बंटी निवासी नाऊपुर राजेपुर और राज सिंह ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उसकी बाइक भी उठा ले गए। इस पर उसने डायल 112 पर पुलिस को लूट की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। बताया गया कि घटना के दौरान पीड़ित के साथ बाइक पर बैठी एक महिला ने आरोपियों का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपी नशे की हालत में थे। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play