Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। नियोजनालय कुमारधुबी परिसर में 22 अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। 12 संस्थानों/ कंपनियों में 782 वैकेंसी की घोषणा की गई है। इनमें लड़कों के लिए 657 व लड़कियों के लिए 125 वैकेंसी है। रोजगार मेला में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदकों को झारखंड के किसी नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड, बायोडाटा दो प्रति में तथा स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र के साथ भाग लें। रोजगार मेला में शिक्षक, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, सेल्स एंड मार्केटिंग, सिक्यूरिटी गार्ड, हेल्पर, कुक, वेल्डर, फीटर, मशीर ऑपरेटर, सिक्यूरिटी गार्ड, ऑटोमेटेड मशीन ऑपरेटर, आईटीआई समेत अन्य शामिल हैं।
स्वामी विवेकानंद स्कूल, लोयला स्कूल, युक्ति इंफोसिस्टम, बिरसा सुपर सिक्यूरिटी सॉल्यूशन, एलएंडटी स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट समेत अन्य संस्थानों में वैकेंसी है। लड़कियों के लिए शिक्षक, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, हाउस कीपिंग, ऑटोमेटेड मशीन ऑपरेटर, सोशल मीडिया हैंडलर/एडीटर समेत अन्य पद हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play