लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चुरिया नदौली के रहने वाले सेना जवान के धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद लार पुलिस सक्रिय हो गई और घर जाकर पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि मामला न्यायालय से जुड़ा होने के चलते पुलिस समझा-बुझाकर लौट आई।एक दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वर्दी वाला युवक अपना नाम वीर बहादुर सिंह बता रहा है। साथ ही वह अपना गांव चुरिया नदौली बता रहा है। उसका कहना है कि इस समय वह जम्मू कश्मीर में तैनात है। वह सीएम से अप्रैल माह में मिल चुका है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है।
घर पर मां व बहन है, पट्टीदार परेशान कर रहे है। मैं देश सेवा करूँ या फिर परिवार की चिंता करूं। अगर न्याय नहीं मिला तो पट्टीदार को गोली मारनी पड़ेगी या फिर खुद को मारनी पड़ेगी। वीडियो वायरल होते ही लार के प्रभारी निरीक्षक गांव पहुंचे और पूरी जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो पट्टीदारों का मामला है। 2025 से ही यह मामला चल रहा है। मामला न्यायालय में भी लंबित है। न्यायालय से ही मामले का निस्तारण हो सकता है। दोनों पक्षों को समझा-बुझा दिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play