Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए शासनादेश के तहत जिले से 13 प्रमुख रूटों पर विशेष बस संचालन की तैयारी की गई है। इन रूटों पर करीब 800 बसें चलाने की योजना है। हालांकि बसों में निशुल्क यात्रा 28 अगस्त को रहेगी, जबकि 27 और 29 अगस्त को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा होगी या नहीं, इसका निर्णय अभी नहीं हुआ। आरएम लव कुमार सिंह के अनुसारगोरखपुर से देवरिया, सलेमपुर, रुद्रपुर, गौरी बाजार, महाराजगंज, छोटी-बड़ी पडरौना, कसया, तमकुही रोड, फरेंदा, सोनौली, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बड़हलगंज, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या-फैजाबाद, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली समेत विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा।
इनमें देवरिया और सोनौली रूट पर सर्वाधिक बसें लगाई जाएंगी। इसके अलावा तमकुही और पडरौना के लिए भी अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play