एसयू कॉलेज में छात्रों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प – Dainik Bhaskar

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, हिलसा के तत्वावधान में आगामी रक्षा बंधन के अवसर पर 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को एसयू कॉलेज, हिलसा में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पूजा बहन और सुजीत भाई ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और समाज में स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त वातावरण बनाना अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा कि इस रक्षा बंधन नशे से रक्षा का संकल्प लें, स्वयं नशामुक्त रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की। उन्होंने अपनी मां के दांत दर्द के इलाज के दौरान वैद्य द्वारा खैनी-तंबाकू की सलाह दिए जाने का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि नशा अक्सर शौक से शुरू होकर धीरे-धीरे आदत बन जाता है। लंबे समय तक सेवन से मानसिक एवं शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं और व्यक्ति विनाश की ओर बढ़ता है।
एनएसएस पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी ने ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ छात्र-छात्राओं को नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया। मौके पर प्राध्यापक संदीपा इंद्रा, डॉ. सम्राट सरकार, डॉ. अश्विनी झा, प्रो. अरविंद कुमार, राजमणि कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव नयन, डॉ. शिवप्रसाद ठाकुर, मुनिल पटेल, रोनित रॉय, गुड्डू, मधुसूदन कुमार, सियापति देवी समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News