नयी दिल्ली, 23 अगस्त ( वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक जापान की यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान वह टोक्यो, नागोया और ओसाका का दौरा करेंगे। उनके साथ इस दौरे में अब तक उस देश का दौरा करने वाला भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार इस व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में 200 से अधिक व्यापार प्रतिनिधि शामिल हैं जो विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा और इस्पात से लेकर ऑटोमोटिव, वित्तीय सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा और स्टार्टअप जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हैं।
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी ) ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 की परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 55001:2024 प्रमाणन हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। .यहां जारी एक आधिकारिक बयान में रविवार को बताया गया कि यह प्रमाणन हासिल करने के साथ ही डीएमआरसी, देश का पहला मेट्रो संगठन बन गया है, जिसे परिसंपत्ति प्रबंधन के मामले में इस नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप प्रमाणित किया गया है।
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन सोमवार को आंध्र प्रदेश के एक दिन के दौरे पर होंगे और वहां एलुरु जिले के मुसुनुरु में कृषि और कृषि-प्रसंस्करण उद्यम से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।.
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला में पतंग के पीछे भागते समय एक 15 वर्षीय लड़का मिथुन खुले नाले में गिर गया और उसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।.
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने सरकार से राजधानी की कृषि भूमि का सर्किल दर 25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ करने की मांग की। .