Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जागरूकता अभियान व जांच के बाद भी सड़कों पर अनफिट और मियाद पूरी कर चुके वाहन फर्राटा भर रहे हैं। जिले में करीब तीन हजार वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हो चुके हैं, जो बिना किसी भय के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। बीते दिनों एआरटीओ ने खुद एक मियाद पूरी कर चुकी गाड़ी को पकड़कर थाने भिजवा दिया।
यदि किसी ऐसे वाहन से दुर्घटना होती है जिसका पंजीकरण या फिटनेस वैध नहीं है, तो बीमा दावों के निस्तारण में गंभीर दिक्कतें आ सकती हैं। कई मामलों में बीमा कंपनियां नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर क्लेम पर आपत्ति दर्ज कर सकती हैं। ऐसे में दुर्घटना के पीड़ितों और वाहन स्वामियों दोनों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
जनपद में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में वर्तमान समय में लगभग 4 लाख 65 हजार दोपहिया वाहन, 12 हजार कारें, 5 हजार टेंपो, 27 हजार 200 ट्रैक्टर व 1020 स्कूल गाड़ियां पंजीकृत हैं। इन लाखों वाहनों के बीच करीब 3 हजार ऐसे वाहन भी शामिल हैं जो 15 वर्ष से अधिक पुराने हो चुके हैं। यह संख्या सड़क सुरक्षा के लिहाज से चिंता बढ़ाने वाली है।
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी गाड़ियों व अनफिट वाहनों के संबंध में वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। वैधता समाप्त करने वाली गाड़ियों का संचालन बंद कराया जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play