Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली स्थित कुटिया माता मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पंडित रवि किशन शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम सखा सुदामा के पावन मिलन तथा सुदामा चरित्र का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया।कथा व्यास ने कहा कि सच्ची मित्रता में धन-दौलत, पद और प्रतिष्ठा का कोई भेद नहीं होता। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल सखा सुदामा के प्रति जिस आत्मीयता और प्रेम का परिचय दिया, वह मित्रता की अनूठी मिसाल है। विधि-विधान से श्रीमद्भागवत महापुराण की पूर्णाहुति कराई गई। पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
मुख्य यजमान लाल साहब सिंह रहे। वहीं धर्मेंद्र सिंह ने धर्मपत्नी के साथ व्यास पीठ पर श्रीमद्भागवत महापुराण का पूजन-अर्चन कर महाआरती उतारी। इस अवसर पर राजकिशोर सिंह, आयुष्मान सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, विजय सिंह, घनश्याम, संजय, लक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play