Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांटी नगर परिषद के वर्तमान कार्यपालक अधिकारी अजय कुमार की सेवा नगर विकास एवं आवास विभाग से वापस ले ली गई है। उनको अब प्रोन्नति देते हुए उनके मूल विभाग सहकारिता विभाग में भेज दिया गया है। इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग ने नोटिफिकेशन जारी की है।बताया गया है कि अजय कुमार की सेवा अवधि हाल में बढ़ाई गई है। इसके साथ ही उनको प्रोन्नति देते हुए सहायक निबंधक, सहयोग समितियां बनाया गया है। इसलिए उनकी सेवा को मूल विभाग को वापस करने का निर्णय लिया गया है। उनको तत्काल प्रभाव से अपने मूल विभाग में योगदान देने को कहा गया है।
गौरतलब है कि अजय कुमार की सेवा अवधि में विस्तार के बाद वे इस वर्ष 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
Loading videos…
Loading videos…
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play