Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार को प्रवर्तन विभाग से संबंधित अधिकारियों के साथ प्रवर्तन कार्रवाई एवं राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा कैंप कार्यालय स्थित सभागार में की। समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि किसी भी विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली नहीं की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी लाते हुए शत प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा संबंधित विभागों को जो भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उनकी शत-प्रतिशत नियमानुसार पूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही बड़े बकायेदारों एवं राजस्व प्राप्ति के अन्य स्रोतों पर विशेष ध्यान देते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन कार्रवाई केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि उसका जमीन पर स्पष्ट प्रभाव दिखाई देना चाहिए। अवैध गतिविधियों एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऐसी कार्रवाई का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाए, ताकि आमजन में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े और गलत कार्य करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवर्तन एवं राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति में सुधार लाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रामबाबू, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह, खाद्य एवं विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त श्रम प्रभात सिंह, औषधि विभाग के अधिकारी, खान निरीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम, एआरटीओ सोहेल अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।———————————-
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play