Dhanbad News: दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर – Hindustan

Dhanbad News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निरसा शाखा (ज्ञान विज्ञान भवन) में पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन विधायक अरूप चटर्जी, ब्रह्माकुमारी बहनों और चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामजी द्विवेदी ने 53वीं बार रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इसके अलावा डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अभिषेक सोबरी और डॉ. रंजीत श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसएनएमएमसीएच धनबाद के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बीके पांडेय की टीम, होप क्लिनिक के डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अवंतिका सहित शक्ति बहन, नीलम बहन व अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News