अब मराठी बोलने वाले पर टूट पड़े लोग, मुंबई बना अखाड़ा; ड्राइवरों का बवाल – Hindustan

मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार को मराठी बोलने वाले एक ऑटो चालक द्वारा भाषा की जानकारी से जुड़े नियम के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार करने पर चार ऑटो चालकों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद स्थानीय मराठी भाषी लोगों और उत्तर भारत से आए चालकों के बीच तनाव पैदा हो गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोपहर में उपनगरीय कांदिवली में प्रकाश शेजवाल पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में सुरेश यादव, महेंद्र यादव, अनिल कुमार यादव और नूरुल अंसारी को गिरफ्तार किया। अधिकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा चालक राज्य सरकार के मराठी को कामकाजी भाषा के रूप में लागू करने के अभियान के विरोध में एमजी रोड पर एकत्र हुए थे। प्रदर्शनकारी अन्य ऑटो चालकों से भी अपने वाहन नहीं चलाने की अपील कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि शेजवाल अपनी ऑटो-रिक्शा में यात्रियों को ले जाते रहे, जिससे कुछ प्रदर्शनकारी नाराज हो गए और उन्होंने उसे अपशब्द कहे, जबकि चार आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पूरे महाराष्ट्र के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों ने 331 ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों को नोटिस जारी किए, जिनमें से मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के 139 चालक भी शामिल हैं। इन चालकों को मराठी भाषा का कामकाजी ज्ञान न होने के कारण नोटिस दिया गया।

मुंबई के कुछ इलाकों में आम लोगों को सोमवार को मराठी भाषा की जानकारी से जुड़े राज्य सरकार के अभियान का विरोध कर रहे कुछ ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों की कथित गुंडागर्दी का सामना करना पड़ा। उपनगरीय कांदिवली, मलाड (पश्चिम), सांताक्रूज, दहिसर, अंधेरी और कुछ अन्य स्थानों पर प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए।

कांदिवली (पश्चिम) के लालजीपाड़ा में वाहन चालकों ने सुबह करीब नौ बजे व्यस्त समय के दौरान सड़क पर रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो गई। एक समूह ने ऐप के जरिए चलने वाली टैक्सियों के चालकों समेत ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों को यात्रियों को ले जाने से रोका।

उन्होंने कथित तौर पर कुछ चालकों को यात्रियों को वाहनों से नीचे उतारने के लिए मजबूर किया। कुछ चालकों ने यह भी शिकायत की कि प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। अरविंद राव नामक व्यक्ति ने लिखा, ‘ऑटोरिक्शा चालक जबरन यात्रियों को ऑटोरिक्शा से उतार रहे हैं।’

ऑटोरिक्शा और टैक्सी यूनियन के एक नेता ने विरोध प्रदर्शन के लिए मराठी नहीं बोल पाने वाले कुछ चालकों में फैली घबराहट को जिम्मेदार बताया। यूनियन नेता ने कहा कि उन्हें अपनी रोजी-रोटी खोने का डर है। उन्होंने कहा कि ऐसे चालकों ने प्रदर्शन करने और दूसरे चालकों को यात्रियों को ले जाने से रोकने की कोशिश की।

यूनियन नेता ने कहा, ‘किसी भी यूनियन ने हड़ताल या आंदोलन का आह्वान नहीं किया है।’ उन्होंने कहा कि पश्चिमी उपनगरों में अलग-अलग जगहों पर कुछ चालकों ने प्रदर्शन किया, जिनमें मराठी नहीं बोलने वाले चालकों की संख्या काफी है।

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News