छात्र प्रदर्शन को मिस यूनिवर्स इंडिया का सलाम, कहा- सही बात कहने को साहत चाहिए – Hindustan

– केरल की केजिया बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026
जयपुर, एजेंसी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने वाली केरल की केजिया लिज मेजो (19) ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शनों का समर्थन किया है। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल युवाओं के साहस की सराहना करते हुए कहा कि सही बात के लिए आवाज उठाना देश के प्रति प्रेम और गर्व को दर्शाता है।
जयपुर में रविवार रात हुए समारोह में मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब मिला। दिल्ली में हाल में हुए युवा प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह उन सभी छात्रों और युवाओं को सलाम करती हैं, जो देश की बेहतरी के लिए सड़कों पर उतरे और सही बात के लिए आवाज उठाई।
मेजो ने कहा, ‘सही बात के लिए आवाज उठाने के लिए बहुत साहस चाहिए। इसके लिए अपने देश के प्रति बहुत गर्व और प्रेम की जरूरत होती है।’ उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी पीढ़ी का हिस्सा होने पर बेहद गर्व है और यही वह भारत है जिसका वह प्रतिनिधित्व करती हैं।
मेजो ने कहा कि मिस यूनिवर्स का ताज जीतने के बाद भी उनका वकील बनने का सपना खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि वह नौवीं कक्षा से ही वकील बनना चाहती हैं और इस सपने को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह कानून के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती
छोटी उम्र में देखा था सपना, डर भी लगा
अपने सफर के बारे में मेजो ने कहा कि जब उन्होंने कम उम्र में मिस यूनिवर्स बनने का सपना देखा था तब उन्हें यह बिल्कुल असंभव लगता था। कई बार उनके मन में डर और संदेह आए। उन्होंने कहा कि आखिरकार वह भी एक सामान्य लड़की हैं और किसी बड़े लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत करने पर डर और संदेह होना स्वाभाविक है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News