Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। किसी भी अनजान लिंक को कतई ना खोलें, उसकी जानकारी ले लें, फिर उपयोग करें। साथ ही कोई भी ओटीपी अनजान लोगों से शेयर करने से बचें, लॉटरी, कुरियर, बिजली बिल बकाया, सिम बंद होने, बैंक खाता और एटीएम बंद होने सहित पुलिस अधिकारियों के नाम से आने वाले धमकी वाले फर्जी कॉल को भी इग्नोर करें, अन्यथा तुरंत साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं। ठगी हो जाने के बाद तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस के पास जाएं। यह बातें साइबर डीएसपी अभिनव रंजन ने भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र के दौरान मंगलवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में कही।
सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। साइबर एसआई सनी कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। पासवर्ड साझा करने तथा व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग से होने वाले संभावित नुकसान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न विशेषज्ञों के समक्ष रखे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान किया गया। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक राजेश कुमार, आशीष सिंह एवं शैलेश कुमार सहित छात्र आकाश एवं बादल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सत्र में भाग लिया। कार्यक्रम का एवं मंच संचालन छात्र हर्ष कुमार द्वारा किया गया।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play