—विज्ञापन—
India vs Afghanistan One Off Test Live Streaming: अफगानिस्तान की टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है. इस दौरे का पहला मुकाबला 6 जून को खेला जाएगा दो कि एक रेड बॉल मैच होगा. टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल कर अपनी आगे की तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी तो वहीं अफगानिस्तान की टीम भी इस मैच में जीत हासिल कर अपनी ताकत दिखाना चाहेगी.
टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी तो वहीं अफगानिस्तान ने इस मैच से राशिद खान को आराम दिया है. उनकी जगह हशमतुल्लाह शाहिदी टीम की कमान संभालते हुए दिखेंगे. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख पाएंगे. ये मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नहीं गिना जाएगा.
ये भी पढ़िए- IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी, हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया सीधा जवाब
भारत और अफगानिस्तान के बीच का ये इकलौता टेस्ट मैच 06 जून से 10 जून के बीच खेला जाएगा. मैच की शुरुआत सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर होगी और इससे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
Safe to say Test Cricket leadership brings the best out of him! 💪
Skipper #ShubmanGill is all set for another red-ball challenge! ⚡️#INDvAFG | Only Test 👉 Starts SAT, 6 JUN, 8:30 AM pic.twitter.com/DGW7AWNvxL
भारत और अफगानिस्तान का ये रेड बॉल मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ ( Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, New Chandigarh) में खेला जाएगा.
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मैच को लाइव स्ट्रीमिंग करने के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐस में फैंस टीवी पर मैच को लाइव देखने को लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर जा सकते हैं तो वहीं अगर ओटीटी पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
अफगानिस्तान – हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सिद्दिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी.
भारत – शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल.
ये भी पढ़िए- 847 दिनों का इंतजार… 6’8 फुट गेंदबाज की दर्द के बाद घातक वापसी, लॉर्ड्स में उड़ाए इंग्लिश बल्लेबाजों के होश
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in