Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र के चैथरियापीर स्थान के आगे स्थित इंजीनियरिंग वर्कशॉप के बरामदे पर शुक्रवार की दोपहर एक टोटो चालक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के औलियाबाद निवासी उधो सिंह के 35 वर्षीय पुत्र टिपिन कुमार सिंह उर्फ टीपू के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कहलगांव में एसएसवी कॉलेज मैदान के निकट पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था और टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
शुक्रवार दोपहर टिपिन सिंह टोटो से वेल्डिंग का सामान लेकर इंजीनियरिंग वर्कशॉप पहुंचा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सामान उतारने के दौरान किसी बात को लेकर उसकी वर्कशॉप संचालक से विवाद हुआ। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने करंट लगने से मौत की आशंका जताई है।
घटना के बाद वर्कशॉप संचालक दुकान बंद कर मौके से चला गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए वर्कशॉप संचालक पर हत्या का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि विवाद के बाद युवक को जानबूझकर करंट लगाया गया, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, हत्या के आरोप की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने कहलगांव-बाराहाट मुख्य पथ को जाम कर दिया। कुछ परिजन सड़क पर लेट गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब चार घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर कहलगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट बाहरी जख्म नहीं मिला है। मृतक की पत्नी शिखा देवी ने वर्कशॉप संचालक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। मृतक के तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या के दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने जांच की है। एफएसएल की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play