खेल : बेटियां थाईलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करने उतरेंगी – Hindustan

एशिया कप टी-20 दुबई, एजेंसी। भारतीय टीम रविवार को महिला टी-20 एशिया कप के ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड पर बड़ी जीत दर्ज के साथ अपना अभियान शुरू करने उतरेगी। पिछले एक दशक में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत सबसे दबदबा बनाने वाली टीम रही है। उसने 2016-17 से टूर्नामेंट के टी-20 प्रारूप के पांच संस्करणों में तीन बार खिताब जीता है। हालांकि हाल में छोटे प्रारूप में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
भारत ने इस साल खेले गए 16 टी-20 मैचों में से नौ मैच हारे हैं। हाल में टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से उसे हार मिली थी। टीम इस टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से बाहर हो गई थी। ऐसे समय में जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर के खुद की फॉर्म और सबसे छोटे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। तब भारत एशिया के दो प्रमुख टूर्नामेंट में खेलने की तैयारी कर रहा है। एशिया कप के तुरंत बाद जापान में एशियाई खेल होंगे। इन दोनों प्रतियोगिताओं में भारत खिताब के मजबूत दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।
भारत को आठ टीमों वाले एशिया कप में थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भरोसेमंद बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स के बाहर होने के बाद भारत ने टीम में प्रतिका रावल को शामिल किया है। टीम को मध्य क्रम में जेमिमा की कमी खलेगी। भारत के पास स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के रूप में मजबूत सलामी जोड़ी है। हालांकि तीसरे नंबर और उसके बाद के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती लय को बनाए रखना और स्कोरबोर्ड को गति प्रदान करना होगा। पिछली बार जब भारत इस प्रारूप में खेला था तब खराब फील्डिंग बड़ी चिंता का विषय था। भारतीय खिलाड़ियों ने कई कैच टपकाए थे जो उसकी हार का प्रमुख कारण भी रहा। भारत को अगर एशिया कप और एशियाई खेलों में अपना दबदबा बरकरार रखना है तो उसे अपनी फील्डिंग में जल्द से जल्द सुधार करना होगा।
गेंदबाजी में स्पिन आक्रमण की अगुवाई अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा करेंगी। उनका साथ विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली श्री चरणी, ​​राधा यादव और प्रेमा रावत देंगी। तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा अनुभवी रेणुका सिंह ठाकुर के साथ क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी और नंदनी शर्मा पर होगा। थाईलैंड की टीम हांगकांग के खिलाफ पहले मैच में मिली जीत से उत्साहित होगी। थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 120 रन बनाए और फिर हांगकांग को सात विकेट पर 114 रन पर रोक दिया।
—————
प्रसारण : 8:00 बजे
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर
—————–
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News