शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, कराया धर्मांतरण – Hindustan

कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। तलाकशुदा युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने, उसका धर्मांतरण कराने का केस दर्ज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोपी युवक के साथ उसके परिजनों पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है।रायबरेली की रहने वाली युवती ने पूर्व में ही कोहंडौर थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी युवक से निकाह करने के साथ ही धर्मपरिवर्तन कर लिया था। बाद में तलाक हो गया तो वह कोहंडौर बाजार में किराए पर रहने लगी। आरोप है कि यहां कोहंडौर के ही पूरेरामदेव नरहरपुर निवासी गुलफाम शेख के संपर्क में आ गई। आरोप है कि गुलफाम शेख ने निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि उसने परिवार वालों के साथ मिलकर जबरन गर्भपात और धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। उसके सोने के आभूषण और नकदी भी हड़प ली। पीड़िता ने आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी नाम से आधार कार्ड बनवाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी गुलफाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News