चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के सोहबत बाग गदाशी वार्ड स्थित सराय मोहल्ला निवासी डॉ.मोहम्मद आदिल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया 10वां रैंक हासिल किया है। भारत सरकार के खनन मंत्रालय के अधीन इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस में असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट पद हासिल कर परिजनों के साथ ही जनपद का नाम रोशन किया है। सोहबत बाग गदाशी वार्ड के सराय मोहल्ला निवासी मास्टर इकबाल के इकलौते पुत्र डॉ.मोहम्मद आदिल की प्रारंभिक शिक्षा नगर स्थित मिल्लत पब्लिक स्कूल से शुरू हुई। जहां हाईस्कूल पास करने के बाद नगर के ही प्राचीन विद्यालय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।
उसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीएससी ऑनर्स की परीक्षा पास की। जिसके बाद डॉ. हरी सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) में दाखिला लिया, जहां से एम.टेक और पीएचडी की डिग्री हासिल की। 2025 की संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल कर भारत सरकार के खनन मंत्रालय के अधीन इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस में असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट पद पर चयनित होकर सफलता का परचम लहरा दिया। डॉ. मोहम्मद आदिल ने दूरभाष पर सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए बताया कि पिता के बताए मार्ग पर चलकर सफलता का यह मुकाम हासिल किया है। बताते चले कि आदिल के पिता मास्टर इकबाल नगर के युसुफाबाद वार्ड स्थित दारुल उलूम कादरिया मदरसा में अध्यापक हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play