Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में विगत तीन दिनों से इलाजरत एक विचाराधीन बंदी की मंगलवार रात मौत हो गई। बंदी बरियारपुर थाने के हरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मो. जहांगीर अंसारी था। बरियारपुर पुलिस ने 30 अगस्त को शराब के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। कोर्ट से जेल भेजे जाने के दौरान ही उसकी हालत बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उसको इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा था। बंदी की मौत के बाद मेडिकल ओपी पुलिस ने मजिस्ट्रेट रामनाथ कुमार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मेडिकल ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
Loading videos…
Loading videos…
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play