Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। लचरागढ़ के ईंदटांड़ मैदान में लचरागढ़ फुटबॉल खेल समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय स्व. सूरजमल अग्रवाल, स्व. स्कोलास्टिका डांग व स्व. रघुनंदन साव फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में पीके चैलेंजर्स ने सलगाबहार फुटबॉल टीम को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सह 15 सूत्रीय जिला कार्यक्रम सदस्य क्लेमेंट टेटे, विशिष्ट अतिथि लचरागढ़ पंचायत समिति सदस्य सह कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव फुलकेरिया डांग और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद पीके चैलेंजर्स और सलगाबहार के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें पीके चैलेंजर्स ने 3-1 से जीत हासिल की।
मौके पर क्लेमेंट टेटे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच मिलता है। चार सितंबर को पहला मुकाबला रेड टेन बानो और जय महाकाल के बीच सुबह 11 बजे तथा दूसरा मैच एलएसकेएफसी और अजय ब्रदर्स बरसलोया के बीच दोपहर एक बजे होगा। फाइनल सात सितंबर को खेला जाएगा।-
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play