चमत्कार- नेपाल त्रासदी के 9 दिन बाद हाइड्रोपावर टनल से 2 शख्स जिंदा निकाले, जाग रही उम्मीद- VIDEO – India.com

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर ग्लेशियर टूटकर गिरने से आई भीषण बाढ़ में राहत और बचाव का काम अभी भी जारी है. इस हादसे को हुए 9 दिन बीत चुके हैं और अब सुरक्षा और राहत के काम में लगे लोगों को ज्यादातर शव ही मिल रहे हैं. इस बीच जिंदगी भी अपना करिश्मा दिखा रही है. नेपाल की त्रिशूली नदी पर बन रहे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की त्रिशूल 3A टनल से शुक्रवार की सुबह दो शख्स जिंदा निकाले गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक दोनों की पहचान हो गई है और इनमें से एक मेकैनिकल फोरमैन, जबकि दूसरा मेकैनिकल सुपरवाइजर है.

इन दो शख्स के जिंदा निकलने के बाद यहां राहत और बचाव के काम में जुटे सैन्यकर्मियों का उत्साह और बढ़ गया है और उन्होंने इस टनल में बाढ़ के वक्त फंसे मजदूरों की तलाश और तेज कर दी है.

VIDEO | Trishuli, Nepal: Two people rescued alive today from the tunnel of Trishuli–3 ‘A’ Hydropower Project; search for others continues.
(Source: Security Force)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/gNxbkPrl73
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2026

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें इस त्रासदी में जिंदा बचे इन दोनों लोगों का रेस्क्यू करते हुए दिखाया गया है. बाढ़ आने के बाद इस टनल में मलबा और पानी भरने के चलते इसमें आवाजाही का रास्ता बंद हो गया. यहां अधिकारियों ने इस टनल के कमरे जैसी एक जगह में कम से कम 46 मजदूरों के फंसने की बात कही थी.
नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजा राम बस्नेत द्वारा पहले कर्मचारी को जीवित बाहर निकाले जाने की जानकारी देने के तुरंत बाद, नेपाली सांसद श्री राम न्यूपाने ने अपने फेसबुक पेज पर दूसरे बचाव अभियान के बारे में जानकारी साझा की. इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

अथोरिटीज के मुताबिक, बाढ़ आने के बाद से भोटेकोशी और त्रिशूली नदीं पर बन रहे हाइड्रोपावर प्लांट में इस टनल से काम कर रहे करीब 639 लोग लापता हैं. राहत और बचाव कार्यों में जुटे सुरक्षाकर्मी सुरंग में फंसे मजदूरों को तलाश रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News