पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहली बार कोलकाता पहुंचे: 4 से 6 सितंबर तक सुनाएंगे हनुमंत कथा; एयरपोर्ट पर जोरदार स… – Dainik Bhaskar

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पहली बार श्री हनुमंत कथा के लिए बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार देर रात हावड़ा पहुंचे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बाबा के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में भक्त उनके स्वा
पुष्पमालाओं और अंगवस्त्र से हुआ स्वागत
कोलकाता एयरपोर्ट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत किया। भक्तों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाईं और अंगवस्त्र भेंट किए। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर ‘जय राम, जय श्री बागेश्वर बालाजी भगवान’ के जयघोष से गूंज उठा।
6 सितंबर तक कोलकाता में रहेंगे
पंडित धीरेंद्र शास्त्री 6 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहेंगे। इस दौरान वे श्रद्धालुओं को श्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। उनके आगमन के बाद समर्थकों और श्रद्धालुओं में उत्साह और बढ़ गया है। पश्चिम बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में उनके स्वागत को लेकर होर्डिंग और बैनर भी लगाए गए हैं।
तस्वीरे देखिए…
पुराने बयान की भी हो रही चर्चा
पश्चिम बंगाल पहुंचने के बाद धीरेंद्र शास्त्री का पुराना बयान भी चर्चा में है। दरअसल, 10, 11 और 12 अक्टूबर 2025 को कोलकाता में उनकी ‘हनुमंत कथा’ प्रस्तावित थी, लेकिन बारिश का हवाला देते हुए इसकी अनुमति रद्द कर दी गई थी।
इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब तक ‘दीदी’ रहेंगी, वे पश्चिम बंगाल नहीं जाएंगे और ‘दादा’ के आने के बाद ही जाएंगे। अब 4 से 6 सितंबर तक कोलकाता में उनकी पहली हनुमंत कथा आयोजित हो रही है। इसी वजह से उनके समर्थकों में खासा उत्साह है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News