आधी रात धू-धू कर जला अस्पताल, देवदूत बने स्टाफ ने बचा ली 9 नवजातों समेत 58 जिंदगियां – Hindustan

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एशियन अस्पताल में शुक्रवार आधी रात भीषण आग लग गई। तब अस्पताल में करीब 60 मरीज मौजूद थे। इनमें से कई नवजात बच्चे भी थे। आग लगते ही अस्पताल के मरीजों, उनके रिश्तेदारों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि बचावकर्मियों की तत्परता और स्टाफ की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

दमकल अधिकारियों के मुताबिक जब आग लगी तब अस्पताल में कुल 58 मरीज भर्ती थे। भर्ती मरीजों में NICU में रखे गए 9 नवजात शिशु भी शामिल थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी मरीज या अस्पताल कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई है।

आग लगते ही अस्पताल की इमारत के कई हिस्सों में धुआं भर गया। अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत अलर्ट जारी किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायरफाइटर्स ने बचाव अभियान शुरू कर दिया।

इधर आग की खबर मिलते ही मरीजों के परिजन बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर भीड़ को नियंत्रित किया।

अस्पताल में आग लगने के सटीक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News