अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने देश में नवाचार आधारित शोध को बढ़ावा देने के लिए नवाचार एवं उद्यमिता डॉक्टोरल फेलोशिप कार्यक्रम (एआईईडीएफपी) को मंजूरी दी है। पांच वर्षों के इस कार्यक्रम के लिए 245 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है। इसके तहत 150 पीएचडी फेलोशिप प्रदान की जाएंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समस्या-आधारित और अनुप्रयोग-केंद्रित शोध को प्रोत्साहित करते हुए उसे वास्तविक जीवन की जरूरतों और औद्योगिक चुनौतियों से जोड़ना है। नवाचार, उद्यमिता, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, व्यावसायीकरण और सामाजिक प्रभाव की संभावनाओं वाले शोध को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रौद्योगिकी के साथ-साथ गैर-तकनीकी क्षेत्रों में भी बहुविषयक और अंतर्विषयक शोध को बढ़ावा मिलेगा。
चयनित शोधार्थियों को अधिकतम पांच वर्षों तक वित्तीय सहायता मिलेगी। पहले तीन वर्षों में 60 हजार रुपये प्रतिमाह और अगले दो वर्षों में 70 हजार रुपये प्रतिमाह फेलोशिप दी जाएगी। नियमानुसार एचआरए भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक शोधार्थी को प्रोटोटाइप, परीक्षण, क्षेत्रीय परीक्षण, डाटा संग्रह और अन्य नवाचार गतिविधियों के लिए 10 लाख रुपये तक का नवाचार अनुदान मिल सकेगा।
कार्यक्रम में उद्योग, स्टार्टअप, शोध संस्थानों और इनक्यूबेटरों की भागीदारी से शोधार्थियों को व्यावहारिक समस्याओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। छह से 12 माह के वैकल्पिक औद्योगिक अनुभव के माध्यम से शोधार्थी अनुसंधान एवं विकास, प्रोटोटाइप निर्माण, परीक्षण और सत्यापन जैसी गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम से पेटेंट, प्रोटोटाइप, तकनीकी हस्तांतरण, स्टार्टअप और बाजार-उपयोगी नवाचार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play