Feedback
कार चोरी होने का डर हो तो आप क्या करेंगे? गाड़ी में अलार्म लगवाएंगे, सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे या फिर उसे किसी सुरक्षित पार्किंग में खड़ा करेंगे. लेकिन बिहार के एक शख्स ने जो किया, उसे देखकर आप भी कहेंगे-भाई ने तो हद ही कर दी. रिपोर्टों के मुताबिक, स्कॉर्पियो का मालिक काम के सिलसिले में विदेश जाने की तैयारी कर रहा था. ऐसे में उसे चिंता थी कि उसके पीछे घर के बाहर खड़ी गाड़ी सुरक्षित रहेगी या नहीं. बस फिर क्या था, उसने ऐसा इंतजाम किया जिसे देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए. गाड़ी को नीचे पार्क करने के बजाय सीधे घर की छत पर पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई.
गाड़ी के मालिक ने क्रेन मंगाई गई और महिंद्रा स्कॉर्पियो को उसके सहारे ऊपर उठाया गया. वायरल वीडियो में कर्मचारी काफी सावधानी से गाड़ी को मकान की छत की तरफ ले जाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में सबसे हैरान करने वाला नजारा तब दिखाई देता है जब पूरी की पूरी एसयूवी क्रेन के सहारे हवा में होती है. नीचे खड़े लोग इस पूरे काम को देखते नजर आते हैं. गाड़ी को धीरे-धीरे ऊपर ले जाकर छत पर उतारा जाता है. यानी जिस जगह पर आमतौर पर लोग कपड़े सुखाते हैं, सामान रखते हैं या खाली जगह छोड़ते हैं, वहां अब एक पूरी एसयूवी खड़ी दिखाई दे रही है. इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. कुछ लोग इस जुगाड़ को देखकर हंस रहे हैं तो कुछ का कहना है कि गाड़ी बचाने के लिए मालिक ने सच में अनोखा तरीका खोज निकाला.
A man in Bihar used a crane to lift his Scorpio onto his house rooftop to keep it safe while going abroad for work. This is hilarious and it happens in India only, leaving netizens amused by the bizarre parking method. pic.twitter.com/4LGr7kUR3v
वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मालिक ने अपनी गाड़ी को चोरी से बचाने के लिए यह कदम उठाया. हालांकि, इस बात की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो बिहार में ही बनाया गया है और इसमें दिखाई दे रहा शख्स वास्तव में गाड़ी का मालिक है. रिपोर्ट में यह भी साफ नहीं है कि स्कॉर्पियो को छत पर कितने समय तक रखा जाएगा और उसे दोबारा नीचे कैसे उतारा जाएगा.
लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
जहां कुछ लोग इस अनोखे इंतजाम को देखकर मजे ले रहे हैं, वहीं कई लोगों ने इसकी सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं. दरअसल, स्कॉर्पियो जैसी बड़ी एसयूवी का वजन काफी होता है. ऐसे में किसी मकान की छत पर इतनी भारी गाड़ी खड़ी करने से पहले यह देखना बेहद जरूरी है कि छत और पूरा ढांचा उसका वजन सहने के लिए सक्षम है या नहीं. क्रेन से गाड़ी को ऊपर उठाना भी सामान्य काम नहीं है. इसके लिए सही मशीन, ट्रेंड वर्कर और सुरक्षा इंतजाम जरूरी होते हैं.
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे ‘गजब का जुगाड़’ बता रहे हैं तो कुछ पूछ रहे हैं कि अगर गाड़ी छत पर पहुंच गई तो उसे वापस नीचे कौन और कैसे उतारेगा. हालांकि, इस वीडियो की वजह सिर्फ कार नहीं, बल्कि उसे पार्क करने का तरीका है. आमतौर पर लोग कार को गैराज, सड़क किनारे या पार्किंग में खड़ा करते हैं, लेकिन यहां मालिक ने अपनी स्कॉर्पियो को सीधे घर की छत को ही पार्किंग बना दिया.
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर यही दावा सामने आया है कि विदेश जाने से पहले मालिक अपनी गाड़ी को चोरी से बचाना चाहता था. दावा कितना सही है और यह वीडियो आखिर बिहार की किस जगह का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन स्कॉर्पियो को क्रेन से छत पर चढ़ने का नजारा इंटरनेट पर लोगों को खूब हैरान कर रहा है.
नोट: Aajtak.in इस खबर की पुष्टि नहीं करता है. ये खबर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर लिखी गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू