राजातालाब के ब्लॉक संसाधन केंद्र आराजी लाइन्स पर शिक्षक दिवस के मौके पर एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र पटेल रहे।
कार्यक्रम में गोरखपुर से मुख्यमंत्री के शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद सरस्वती और डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विकासखंड के कुल 24 शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक बच्चों को सपनों की दिशा और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र पटेल ने शिक्षकों के नवाचार और समर्पण को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी निष्ठा का सम्मान है।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया। इस दौरान चंद्रमणि पांडेय, शिवबाला, नेहा द्विवेदी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.