Feedback
बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के गांव ऐंचोरा में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो लोग मलबे के नीचे दब गए. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बचाव कार्य शुरू किया.
मलबा हटाने के दौरान 62 वर्षीय ओमवती और 12 वर्षीय कुमकुम को बाहर निकाला गया. दोनों की हादसे में मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर से पकड़ा गया स्वतंत्र भारद्वाज, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
एक परिवार में पसरा मातम
हादसे में दो लोगों की जान जाने से परिवार में गहरा मातम छा गया. एक बुजुर्ग महिला और मासूम बच्ची की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है. घटना के बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
फिलहाल ऐंचोरा गांव में राहत कार्य जारी है. पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर बचाव और राहत से जुड़ी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है.
घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. एक ही हादसे में दो जानें जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन की ओर से मौके पर राहत कार्य कराया जा रहा है और हादसे से जुड़े हालात की जानकारी जुटाई जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू