Samastipur News: समस्तीपुर निसं.। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने की। समारोह में विभिन्न प्रखंडों से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और उत्कृष्ट योगदान देने वाले चयनित शिक्षक व शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डीपीओ (स्थापना) मो. जमालुद्दीन, डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान शुभम कशौधन तथा डीपीओ एमडीएम प्रेम शंकर झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीईओ ने कहा कि “शिक्षक समाज के शिल्पकार और राष्ट्र के निर्माता हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त और शिक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं।
ये शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मानित: समस्तीपुर से सुभित कुमार सिंह (विशिष्ट शिक्षक ), मंगलेश कुमार (विद्यालय अध्यापक, उमावि बेला पंचरुखी), अंजली कुमारी (प्रधानाध्यापक), विभूतिपुर से साक्षी आनंद (विद्यालय अध्यापक, बिथान से गुणानंद प्रसाद (प्रधान शिक्षक), दलसिंहसराय से राजीव कुमार चौधरी, हेडमास्टर, हसनपुर से बैद्यनाथ रजक (विशिष्ट शिक्षक), कल्याणपुर से विकास कुमार (विशिष्ट शिक्षक), खानपुर से संतोष कुमार चौधरी (प्रभारी प्रधानाध्यापक), मोहनपुर से धीरज कुमार (शिक्षक), मोहिउद्दीननगर से मेघन सहनी (प्रधानाध्यापक), मोरवा से सुशील कुमार (विशिष्ट शिक्षक), पटोरी से अमृता राय (विद्यालय अध्यापक), पूसा से नूतन कुमारी (प्रभारी प्रधानाध्यापक), रोसड़ा से ठाकुर राज कुमार (विशिष्ट शिक्षक), सरायरंजन से अविनाश कुमार रंजन (प्रधानाध्यापक), शिवाजीनगर से राज कुमार राय (प्रधानाध्यापक), सिंघिया से ऋचा सिन्हा (विद्यालय अध्यापक), ताजपुर से कुंदन कुमार तिवारी (हेडमास्टर), सदफ नाज (विद्यालय अध्यापक), उजियारपुर से राम भरोस चौरसिया, (विशिष्ट शिक्षक), विद्यापतिनगर से चंदेश्वर कुमार (विशिष्ट शिक्षक), वारिसनगर से राकेश कुमार साफी (विशिष्ट शिक्षक)।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play