Ghumla News: झांसा देकर जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप – livehindustan.com

Ghumla News: कामडारा। थाना क्षेत्र के कुदा गांव निवासी फूलमनी देवी धोखाधड़ी कर अपनी रैयती जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कामडारा थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार सुरहु नवाटोली निवासी कुलेश्वर कुमार और बसिया थाना क्षेत्र के गांगड़ा गांव निवासी दिलीप साहू उसके पास पहुंचे और खतियानी जमीन उनके पुत्र के नाम कराने की बात कही। आरोप है कि दोनों उन्हें गुमला रजिस्ट्री कार्यालय ले गए। वहां कुदा मौजा स्थित खाता संख्या 60 की 0.35 एकड़ जमीन को उनके नाम रजिस्ट्री करा ली गई।महिला ने बताया कि वह उक्त जमीन बेचना नहीं चाहती थीं।
जमीन की रजिस्ट्री दस्तावेज संख्या 43आर 27/2026-2027 बताई गई है। उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर धोखाधड़ी करने वाले संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News