बागपत। एआई आधारित चैटबॉट खुशी टीबी के इलाज में काफी मददगार साबित हो रहा है। इसके लिए मरीजों के एंड्रॉयड मोबाइल फोन में टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड कराई जा रही है। ऐप में शामिल यह चैटबॉट मरीजों को मैसेज भेजकर दवा लेने की याद दिलाएगा। साथ ही उनसे फीडबैक भी लेगा। केंद्र सरकार की टीबी मुक्त भारत डिजिटल ऐप में शामिल एआई आधारित चैटबॉट खुशी 12 क्षेत्रीय भाषाओं में टेक्स्ट और वॉयस कमांड के जरिए मरीजों की मदद करेगा। चैटबॉट टीबी रोगियों को समय पर दवा लेने के लिए दैनिक रिमाइंडर व मैसेज भेजेगा, ताकि इलाज बीच में न छूटे।
इतना ही नहीं टीबी के लक्षण, साइड इफेक्ट्स और पोषण संबंधी जानकारी भी देगा। रियल टाइम जीपीएस के जरिए नजदीकी सीएचसी-पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर की जानकारी देने के साथ ही वहां तक पहुंचने में भी मदद करेगा। इसके अलावा खुशी चैटबॉट आयुष्मान योजना के लाभार्थियों और उनके तीमारदारों से इलाज मिला या नहीं, अस्पताल की सुविधाएं, कर्मचारियों का व्यवहार, किसी तरह की परेशानी और सुविधा शुल्क मांगने जैसी जानकारी लेकर इलाज से अस्पताल की सेवाओं तक की फीडबैक लेगा। चैटबॉट खुद ही फीडबैक का विश्लेषण कर इलाज में कमी, अनधिकृत शुल्क, डॉक्टर-कर्मचारियों का व्यवहार आदि की निगरानी कर शिकायतों के समाधान में मदद करेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play