Gorakhpur News: 36 घंटे बाद ट्रांसपोर्टनगर के 250 घरों में जलापूर्ति बहाल – Hindustan

Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। ट्रांसपोर्टनगर में कान्हा उपवन के पास न्यू महेवा मंडी क्षेत्र में करीब 36 घंटे बाद रविवार को जलापूर्ति पूरी तरह बहाल हो सकी। शुक्रवार रात बिजली गिरने से जलकल के ट्यूबवेल से जुड़े तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। रविवार को तीसरा ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो सका तो जलकल ने घरेलू ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल को जोड़कर पानी की आपूर्ति शुरू कराई। इस दौरान क्षेत्र के करीब 250 घरों में पानी का संकट बना रहा। जलकल ने रविवार को चार टैंकरों से भी लोगों को पानी उपलब्ध कराया।

शनिवार शाम तक बिजली निगम ने दो खराब ट्रांसफार्मर महेवा जलकुंभी और महेवा छोटी टंकी बदल दिए थे। इसके बाद रात करीब 8:30 बजे से दोनों ट्यूबवेल का संचालन शुरू होने से तकरीबन 500 घरों में जलापूर्ति शुरू हो गई। लेकिन तीसरे ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण बड़ी टंकी ट्यूबवेल संचालित नहीं हो सका। रविवार दोपहर तक जब मरम्मत नहीं हो सका तो इसे उतार नया ट्रांसफार्मर लगाने तक घरेलू ट्रांसफार्मर से बड़ी टंकी के ट्यूबवेल की आपूर्ति जोड़ी गई। इस वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 250 घरों में 36 घंटे बाद जलापूर्ति बहाल हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह विकल्प उपलब्ध था, तो इस पर शनिवार को ही अमल करना चाहिए था। जलकल के अवर अभियंता धीरज वर्मा ने बताया कि रविवार को जलकल की ओर से चार टैंकर भेजे गए, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।

‘बारिश के दौरान बिजली गिरने से शुक्रवार की रात तीन ट्रांसफार्मर खराब हुए थे। शनिवार की सुबह जानकारी मिली तो शनिवार शाम तक बिजली निगम ने दो बदल दिया था। तीसरा ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पाने पर वैकल्पिक ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल चलाकर रविवार दोपहर ट्यूबवेल को जोड़ दिया गया।’

-पंकज कुमार, अधिशासी अभियंता, टाउनहाल विद्युत उपकेंद्र

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News