महाअष्टमी पर शराब बैन, पंडालों को ₹1 लाख और मुफ्त बिजली… सीएम शुभेंदु के बड़े ऐलान – Aaj Tak News

Feedback
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गा पूजा को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं. राज्य सरकार कम बजट वाली दुर्गा पूजा समितियों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी. इसके साथ ही पूजा समितियों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने पूजा आयोजकों से मां दुर्गा की प्रतिमा, पंडाल और थीम के साथ ऐसा प्रयोग नहीं करने की अपील की है, जिससे धार्मिक भावनाएं या सांस्कृतिक विरासत प्रभावित हो.
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस में DJ की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा है, इसलिए सभी पूजा समितियां इससे एक दिन पहले तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पूरा कर लें. दुर्गा पूजा की थीम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रतिमाओं, पंडालों, थीम या सजावट में ऐसा कुछ न करें, जिससे हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत या लोगों की धार्मिक भावनाओं से समझौता हो.’
पूजा समितियों को मुफ्त बिजली
मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों के लिए कई सहूलियतों की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सरकार दुर्गा पूजा के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी. CESC ने भी मुफ्त बिजली आपूर्ति करने की पुष्टि की है. पूजा आयोजनों के लिए फायर सेफ्टी लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा, हालांकि इसके लिए समितियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. सरकारी आर्थिक मदद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सामुदायिक दुर्गा पूजा लोगों से स्वैच्छिक चंदा जुटाकर आयोजित की जाती थी, लेकिन अब सरकारी मदद पर निर्भरता बढ़ गई है.
उन्होंने कहा कि एक अच्छी दुर्गा पूजा आयोजित करने में कम से कम 10 लाख रुपये का खर्च आता है. ऐसे में पूजा समितियों को विज्ञापन जुटाने और उनके जरिए आमदनी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए. 
सक्षम समितियों से सरकारी मदद नहीं लेने की अपील
शुभेंदु अधिकारी ने ज्यादा बजट वाली और आर्थिक रूप से सक्षम पूजा समितियों से सरकारी अनुदान नहीं लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर कोई आदेश जारी नहीं करना चाहते और न ही अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल करना चाहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन समितियों के पास पर्याप्त संसाधन हैं, वे स्वेच्छा से सरकारी सहायता छोड़ दें.
सरकार का उद्देश्य उन कम बजट वाली पूजा समितियों की मदद करना है, जिनके लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता के बिना दुर्गा पूजा का आयोजन करना मुश्किल है. ऐसी समितियों को सरकार की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
 
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गा पूजा को लेकर बड़ा ऐलान किया है. राज्य में इस साल महाअष्टमी के दिन शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. इस दौरान शराब की दुकानों के साथ-साथ बार भी बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘महाअष्टमी के दिन जब राज्य में हम देवी को पुष्पांजलि अर्पित करते हैं, तब शराब की सभी दुकानें और बार बंद रहेंगे. अष्टमी के दिन शराब नहीं बेची जा सकेगी.’
सरकार के इस फैसले के बाद महाअष्टमी को राज्यभर में शराब की दुकानों और बार को बंद रखना होगा. मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा के धार्मिक महत्व का जिक्र करते हुए यह घोषणा की है.
इससे पहले मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समितियों को धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का ध्यान रखने की अपील भी की थी. उन्होंने पूजा पंडालों, मां दुर्गा की प्रतिमाओं, थीम और सजावट में ऐसा कोई प्रयोग नहीं करने को कहा है, जिससे धार्मिक भावनाएं या सांस्कृतिक विरासत प्रभावित हो. साथ ही विसर्जन जुलूसों में DJ बजाने की अनुमति नहीं देने की बात कही गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News