Feedback
गुजरात के सूरत में श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई. आग मार्केट की चौथी और पांचवीं मंजिल पर लगी. देखते ही देखते दोनों मंजिलों पर धुआं भर गया. आग की सूचना रात 12 बजकर 52 मिनट पर फायर कंट्रोल रूम को मिली. इसके बाद तीन फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.
चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारिख ने बताया कि शुरुआत में आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा कि चौथी और पांचवीं मंजिल आग की चपेट में है. धुआं भी काफी ज्यादा था.
फिलहाल करीब 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. दूसरे इलाकों से भी गाड़ियां बुलाई जा रही हैं. आग बुझाने के लिए बड़ी सीढ़ियों और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद ली जा रही है. दमकलकर्मी ऊंचाई पर जाकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.
#WATCH | Gujarat: Fire tenders reached the spot after a fire broke out in Surat’s Shyam Sangini Textile Market. pic.twitter.com/w1rehj2KyK
रास्तों में रखा सामान भी जला
फायर अधिकारी के मुताबिक, मार्केट की गलियों और रास्तों में बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था. आग की चपेट में यह सामान भी आ गया है. इससे दमकलकर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हो रही है.
फिलहाल किसी के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं है. शुरुआती आग पर काबू पाने के बाद दूसरी दुकानों के शटर खोले जाएंगे. इसके बाद पता चलेगा कि आग से कितना नुकसान हुआ है और कितनी दुकानें इसकी चपेट में आई हैं.
चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारिख ने बताया कि यह सामान्य ऊंचाई वाला मार्केट नहीं है. यहां मंजिलों की ऊंचाई ज्यादा है. चौथी और पांचवीं मंजिल की वास्तविक ऊंचाई करीब आठवीं और दसवीं मंजिल के बराबर है. आग करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर लगी है.
#WATCH | Surat, Gujarat: Chief Fire Officer Basant Parikh says, “A fire has broken out at Shyam Sangani Textile Market in Saroli. We received a call at the fire control room at 12:52 AM and dispatched fire tenders from three stations. Officers and staff reported that the entire… https://t.co/eWx7tmDvhB pic.twitter.com/QjbO0NpLGi
इस ऊंचाई पर दमकलकर्मियों के लिए आग बुझाना चुनौतीपूर्ण है. टीमों को बड़ी सीढ़ियों और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद लेनी पड़ रही है. इसके जरिए ऊपर तक पानी पहुंचाया जा रहा है. आग लगने के बाद मार्केट की बिजली काट दी गई है. अंदर घना धुआं भरा हुआ है. इसके कारण अंदर लगभग कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा. दमकलकर्मियों को सांस लेने के लिए खास उपकरण पहनकर अंदर जाना पड़ रहा है.
फायर अधिकारी ने बताया कि धुएं और ऊंचाई के कारण बचाव दल के सामने कई चुनौतियां हैं. इसके बावजूद टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हैं. दूसरे इलाकों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई जा रही हैं. फिलहाल दमकल विभाग का पूरा ध्यान आग पर काबू पाने पर है. शुरुआती ऑपरेशन पूरा होने के बाद दुकानों के अंदर जाकर नुकसान का आकलन किया जाएगा. आग कैसे लगी, इसका पता भी जांच के बाद ही चल पाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू