Chakradharpur News: मनोहरपुर। प्रखंड के ऊंधन स्थित आरटीसी पब्लिक स्कूल में बुधवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। 4 दिन बाद हुए इस आयोजन का शुभारंभ स्कूल में भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। मौके पर आरटीसी इंटर कॉलेज के प्राचार्य सुशांत रथ ने भूतपूर्व राष्ट्रपति की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश सेवा में उनके योगदान को याद किया। मौके पर छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इसमें नृत्य, गीत, एकांकी आदि रही। मौके पर खिरोद महतो, अनीता देवी, शशिभूषण महतो, आयुष चौधरी, अनीता डंगवार, गोवर्धन नायक, सोमरा सोरेन, रवीना कोनगाड़ी, बालेश्वर सिंह, सुनील सिंह के अलावा अन्य शिक्षक और स्कूल के छात्र और अतिथि आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play