छात्रा को Kiss करते रंगे हाथ पकड़ा गया टीचर, एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोका था-VIDEO – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कंप्यूटर सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक एक छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है. आरोप है कि क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोक लिया था. इसी दौरान छात्रा का भाई कुछ दोस्तों के साथ सेंटर पहुंच गया और शिक्षक को किस करते हुए पकड़ लिया.
मामला गोरखपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का बताया जा रहा है. घटना बुधवार 9 सितंबर की है. यहां करीब 40 लड़के-लड़कियां कंप्यूटर सीखते हैं. बुधवार को क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने एक छात्रा को रोक लिया. आरोप है कि इसी दौरान वह उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा था.
यह भी पढ़ें: छात्रों ने एडिशनल प्रॉक्टर को दौड़ाया! DDU गोरखपुर यूनिवर्सिटी में हाथापाई की नौबत… गार्ड्स ने भागकर बचाई जान, VIDEO वायरल
छात्रा के भाई को जब इसकी जानकारी मिली तो वह कुछ साथियों के साथ सेंटर पहुंचा. वहां उसने शिक्षक से सवाल किया कि क्लास खत्म होने के बाद वह छात्रा के साथ कमरे में क्या कर रहा है. इसके बाद भाई और उसके साथ मौजूद युवकों ने शिक्षक को 2-3 थप्पड़ मारे. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भाई ने शिक्षक को पकड़ा, फिर हुई पिटाई
वायरल वीडियो में कंप्यूटर लैब के अंदर शिक्षक और छात्रा दिखाई दे रहे हैं. वीडियो बनाने वाला छात्रा का भाई बताया जा रहा है. वह शिक्षक से सवाल-जवाब करता नजर आता है. इसके बाद युवक ने शिक्षक को थप्पड़ मारे. आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को अतिरिक्त क्लास के नाम पर सेंटर में रोका था.
परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के मुताबिक, छात्रा को रोकने के पीछे शिक्षक की मंशा गलत थी. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस वीडियो में दिखाई दे रही घटना के तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है.
देखें वीडियो…
मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद कैंपियरगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में सुसंगत धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया
गोरखपुर के सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि कैंपियरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक कोचिंग सेंटर का शिक्षक छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है.
सीओ के मुताबिक, अध्यापक जगदीश चौरसिया को हिरासत में लिया गया है. पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस वायरल वीडियो की जांच के साथ पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को भी जुटा रही है.
फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News