Prayagraj News: उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय की ओर से गुरुवार को रनिंग रूम में रनिंग एवं संविदा कर्मचारियों के लिए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 130 से अधिक कर्मचारियों की रक्त जांच, ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमआई और रक्तचाप की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज ने कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार और सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। लोको पायलट ओपीएस कुशवाहा, सहायक लोको पायलट विवेक यादव तथा संविदाकर्मी निभा और अविनाश ने सीपीआर का प्रदर्शन किया। डॉ. परवेज ने तनाव और मानसिक दबाव से बचाव के लिए समय पर संवाद व विशेषज्ञ परामर्श लेने की सलाह दी।
मुख्य क्रू नियंत्रक वासुदेव पांडेय ने गुणवत्तापूर्ण आराम को जरूरी बताया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play