Meerut News: बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने गुरुवार को फलावदा क्षेत्र के हाईलॉस फीडर पर मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने चार उपभोक्ताओं को कथित रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अवर अभियंता फलावदा इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने बुधवार सुबह हाईलॉस फीडर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अनिल कुमार निवासी बाहजादका, अश्वनी कुमार निवासी पिलौना तथा सोमपाल निवासी झिंझड़पुर को बिजली चोरी करते पकड़ा। इसके अलावा अन्नू पत्नी राजकुमार निवासी झंझारपुर के यहां भी चोरी पकड़ी गई।
विद्युत वितरण खंड मवाना के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र के अनुसार सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play