Hamirpur News: हमीरपुर। मौदहा कस्बे के कुम्हरौडा मोहल्ले में एक महिला का अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर उसे सड़क किनारे छोड़ने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 29 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में महिला बच्चे को दोनों हाथों से बुरी तरह से झिंझोड़ती हुई नजर आ रही है। इसके बाद महिला बच्चे को सड़क किनारे छोड़ देती है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला कथित तौर पर अपने दुधमुंहे मासूम को बुरी तरह से झिंझोड़ती हुई और फिर सड़क किनारे छोड़कर जाती हुई नजर आ रही है।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। मौदहा पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो कुम्हरौडा मोहल्ले का है। बच्चा सुरक्षित व ठीक है। प्रारंभिक जानकारी में मामला सास-बहू के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play