होर्मुज के पास ईरान के कमर्शियल जहाज पर हमला, एक की मौत और 3 घायल – Jagran

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दक्षिणी ईरान के तट के पास एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ …और पढ़ें
केश्म द्वीप के पास ईरानी जहाज पर हमला।
दक्षिणी ईरान के तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला।
हमले में एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल हुए।
घटना रणनीतिक केश्म द्वीप के पास फारस की खाड़ी में।
डिजिटल डेस्क, तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दक्षिणी ईरान के तट के पास एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। ईरानी सरकारी मीडिया ने केश्म काउंटी के गवर्नर के हवाले से इस घटना की पुष्टि की है।
बता दें कि रविवार तड़के दक्षिणी ईरान के पास फारस की खाड़ी में स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केश्म द्वीप के पास यह हमला हुआ। ईरानी कमर्शियल जहाज को अचानक निशाना बनाया गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
इस हमले और हादसे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। ईरानी सरकारी मीडिया ने केश्म काउंटी के गवर्नर के बयान के आधार पर इस घटना की आधिकारिक जानकारी दी है।
गौरतलब है कि केश्म द्वीप रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित है, जहां से दुनिया का एक बड़ा हिस्सा तेल और कमर्शियल शिपिंग का कारोबार संचालित होता है।
इस इलाके में इस तरह की घटनाएं क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिहाज से काफी गंभीर मानी जाती हैं। फिलहाल इस हमले के पीछे किसका हाथ है और यह किस तरह का हमला था, इस पर अभी और आधिकारिक जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News