फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसी – Hindustan

परिहार/सीतामढ़ी। भारत-नेपाल की खुली सीमा के बीच सीतामढ़ी के सीमावर्ती परिहार और बेला थाना क्षेत्रों में फर्जी भारतीय पहचान पत्र तैयार किए जाने के मामले सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय गिरोह पर नेपाली नागरिकों के लिए फर्जी आधार, निवास प्रमाण पत्र और अन्य भारतीय पहचान पत्र तैयार करने का आरोप है। फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल बैंक खाते खुलवाने, मोबाइल सिम लेने, किराये पर मकान हासिल करने और दिल्ली, मुंबई, पंजाब व हरियाणा जैसे महानगरों में रोजगार पाने में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इन मामलों में दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क और फर्जी कागजात के इस्तेमाल की भी जांच कर रही है।
साइबर कैफे व प्रिंटिंग सेंटरों पर नजर : पुलिस साइबर कैफे और डिजिटल प्रिंटिंग सेंटरों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। तत्कालीन जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश के अनुसार परिहार और बेला क्षेत्र में संचालित केंद्रों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं सेवा केंद्रों की आड़ में फर्जी दस्तावेज तो तैयार नहीं किए जा रहे हैं। मामलों को देखते हुए एसएसबी ने 51वीं बटालियन के कन्हवां बॉर्डर समेत अन्य चेकपोस्टों पर चौकसी बढ़ाई है। सीमा से आने-जाने वाले लोगों के पहचान पत्र और अन्य वैध दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस संबंध में एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक मिश्रा ने बताया कि सीमा पर नागरिकों के पहचान पत्रों की गहन जांच की जा रही है। वैध दस्तावेजों के भौतिक और डिजिटल सत्यापन के बाद ही सीमा पार आवाजाही की अनुमति दी जाती है। इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर एसएसबी सतर्क है और जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News