प्रयागराज। हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिंदी दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विवि, चित्रकूट के कुलपति प्रो. शिशिर कुमार व विशिष्ट अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति व पद्मश्री प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र थे। सम्मेलन के प्रधानमंत्री कुंतक मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने पांच विद्वानों आद्या प्रसाद मिश्र, राज्यसभा सांसद बृजलाल, डॉ. कृपाशंकर सिंह, डॉ. ओमप्रकाश मिश्र व प्रताप नारायण मिश्र को साहित्यमहोपाध्याय सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान प्रो. रामकिशोर शर्मा की पुस्तक ‘चले विदेश हिंदी की अलख जगाने’ व अभिमन्यु पांडे की पुस्तक ‘अमृत जीवन’ का लोकार्पण किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play